Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदायित्व ग्रहण समारोह गोरक्ष प्रांत राघव शाखा का गठन

दायित्व ग्रहण समारोह गोरक्ष प्रांत राघव शाखा का गठन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
राघव शाखा का दायित्व ग्रहण प्रांतीय दायित्व धारियों एवं वर्तमान दायित्व धारियों की उपस्थिति में शिव शक्ति लॉन गोरखपुर में संपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि प्रीति किशन शुक्ला (सांसद,धर्मपत्नी) एवं भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता उपस्थित थी। राष्ट्र के नव निर्माण एवं नव भारत के स्वप्न की पूर्ति तभी हो सकती है ,जब समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता हो। सामाजिक सशक्तिकरण, राष्ट्र के संगठन के लिए एक आवश्यक शर्त है, भारत विकास परिषद अपने उत्तम संस्कार एवं सेवा कार्य के माध्यम से इस लक्ष्य की पूर्ति करने में एक प्रभावी भूमिका निभा सकता है। यह बाते सांसद रवि किशन शुक्ला की धर्मपत्नी प्रीति शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहीं।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद गोरखपुर की धर्मपत्नी प्रीति शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। आशीर्वचन प्राप्त हुआ। राघव शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह में प्रांतीय महासचिव डा. डी. के. सिंह,प्रांतीय वित्त सचिव विनय कुमार पांडेय ने नवनिर्वाचित शाखा की, अध्यक्ष डा. श्वेता सिंह,शाखा सचिव डा.एल. बी.पांडेय एवं कोषाध्यक्ष डा. राज गुप्ता, महिला संयोजिका तान्या जायसवाल को दायित्व ग्रहण कराया गया।प्रांतीय महिला संयोजिका अंजना राजपाल एवं वर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष डा. आरती शुक्ला, वर्तमान प्रांतीय महासचिव मधुसूदन पांडेय गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।इस अवसर पर अंकित मोदी ,आशीष रूंगटा,सूर्यनाथ सिंह,अशोक शाह,प्रीति गुप्ता,शिवम पांडेय, राम कृष्ण शरण मणि त्रिपाठी, राजकमार आर्य, निखिल गुप्ता,बबिता,पुष्पा,वैशाली,इशिता,कंचन,मंजू गुप्ता,सरिता,संगीता, नीलू,जितेंद्र,आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments