
मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
पूरे देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई। इस परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें और संगठन को मजबूत बनाने की हरसंभव कोशिश शुरू की गई है। इसी कड़ी में गत दिनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार के आशीर्वाद से प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के नेतृत्व में निलेश भोसले को राकांपा महाराष्ट्र प्रदेश का सचिव और प्रवक्ता नियुक्त किया गया। निलेश भोसले को राकांपा का सचिव और प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी हैं। अपनी नियुक्ति पर निलेश भोसले ने कहा कि मेरे जैसे साधारण परिवार के युवक की हुई इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के लिए मैं और हमारे नेता शरदचंद्र पवार, सुप्रिया ताई सुले और जयंत पाटिल का आभार व्यक्त करता हूं।
More Stories
पत्रकार जीवन तांबे समाज भूषण पुरस्कार से हुए सम्मानित
मुंबई में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार – तीन युवतियां रेस्क्यू
अंधेरी में भाजपा द्वारा निःशुल्क महा आरोग्य शिबिर का सफल आयोजन