
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पीआरडी जवान सोमवार को शहर के कलेक्ट्रेट पहुंच गये और बड़ी संख्या में पीआरडी जवानों ने विभिन्न मांगों को लेकर घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा।कलेक्ट्रेट पहुंचे पीआरडी जवानों ने कहा की उनकी ड्यूटी काट दी गयी है और मानदेय भी सही समय पर नही मिल पा रहा है, जिससे आर्थिक संकट से भी जूझना पड़ रहा है। ड्यूटी काटे जाने व मानदेय सही समय पर न मिलने से नाराज बड़ी संख्या में जुटे पीआरडी जवानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिसमे कहा गया है कि जवानों की ड्यूटी पूर्व में 80 प्रतिशत तक लगाई जाती थी लेकिन अब जनवरी माह में लखनऊ मुख्यालय से आदेश था कि डीएम से अनुमोदन कराकर सभी जवानों को शत प्रतिशत ड्यूटी पर लगाया जाएगा, मगर अप्रैल माह लगते ही ड्यूटी को घटाकर आधी कर दी गयी है। जिससे उनपर आर्थिक संकट उतपन्न हो गया है।
पीआरडी जवानों का कहना है कि अगर एक सप्ताह में उनकी मांगे पूरी नही होती है तो आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस दौरान काफी संख्या में पीआरडी जवान मौजूद रहे।
More Stories
पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश
प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी
Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता