Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडा.रागिनी-सौरभ पर लिखित गद्यांश-पद्यांश पढ़ेंगे बारहवीं के छात्र

डा.रागिनी-सौरभ पर लिखित गद्यांश-पद्यांश पढ़ेंगे बारहवीं के छात्र

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सर्वधर्म सद्भाव एवं वसुधैव कुटुंबकम् की परिकल्पना को साकार करते हुए धरा धाम इंटरनेशनल, गोरखपुर के संस्थापक सौहार्द शिरोमणि मानद कुलपति संत डॉ. सौरभ पाण्डेय एवं उनकी धर्मपत्नी डा. रागिनी पाण्डेय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अधारित सर्वोदय किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य, सुप्रसिद्ध साहित्यकार व कवि डॉ.रामकृपाल राय द्वारा लिखित अपठित गद्यांश, पद्यांश, कवि, पत्रकार डा. अमिताभ पाण्डेय, कवयित्री सुनीता सिंह सरोवर एवं कवि आरसी यादव द्वारा रचित अपठित पद्यांश, गद्यांश को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के इंटरमीडिएट सामान्य हिन्दी पाठ्यक्रम हेतु डा. सर्वेश कांत वर्मा द्वारा सम्पादित पुस्तक मे नगीन प्रकाशन ने स्थान दिया है।
डॉ. रामकृपाल राय एवं डॉ. अमिताभ पाण्डेय ने कहा कि किसी भी लेखक, रचनाकार की कृति पाठ्य- पुस्तकों में प्रकाशित होना गौरव की अनुभूति कराता है।
वहीं इसके लिए डा. सौरभ ने पुस्तक के प्रकाशक नगीन प्रकाशन और संपादक डा. सर्वेश कांत वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।तो पाण्डेय दंपत्ति के शुभचिंतकों ने उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न माध्यमों से बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments