Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका नंदना वार्ड स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कमलेश पासवान ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी ने मेरे कार्यशैली को देखते हुए मुझे बांसगांव लोकसभा के पुनः प्रत्याशी बनाकर भेजा है कि, फिर मोदी सरकार लाये और देश की तरक्की और विकास की गंगा बहाया जाय । वहीं आगे कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बंधु चेहरे देख कर न मोदी को देखकर वोट करें,आगे आदेशित किया कि कार्यकर्ता बंधु मंडल व देहात मंडल अध्यक्ष व सेक्टर प्रमुख और बूथ अध्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करें और पार्टी को मजबूती प्रदान करें।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ,संजय सिंह एडवोकेट नीरज शाही , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निखिल सिंह राजा, अंगद तिवारी, शिवसहाय बरनवाल, अमरेंद्र गुप्त, रामनिवास उपाध्याय, अश्वनी दीक्षित ,गौरव जायसवाल ,जितेंद्र भारत, सनी विश्वकर्मा, विजय सिंह रिंकू रवि जायसवाल , आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments