Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedलोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया नवीन मंडी...

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया नवीन मंडी का निरीक्षण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को तीखमपुर स्थित नवीन मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में स्थापित होने वाले डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग सेंटर और काउंटिंग सेंटर का स्थलीय निरीक्षण कर स्थान निर्धारण व वेरीकेडिंग आदि के संबंध में जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मंडी से चार विधानसभा यथा बेल्थरा, बैरिया, सिकंदरपुर और बांसडीह एवं कलेक्ट्रेट से बलिया सदर, फेफना और रसड़ा ककी पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। लेकिन सभी विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियों का रिसीविंग सेंटर मंडी स्थल ही होगा और यहीं के स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें रखीं जाएंगी एवं काउंटिंग सेंटर में मतगणना की जाएगी। उन्होंने मंडी सचिव और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता/ अधीक्षण अभियंता को सभी आधारभूत सुविधाएं समय से पहले सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जाने वाले विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जाने वाले सेंटरों से एसपी देवरंजन वर्मा को अवगत कराया और बताया कि, पोलिंग पार्टियों के कुछ वाहनों को मंडी परिसर में और कुछ को सटे हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज में खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान एडीएम डीपी सिंह, सीआर‌ओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments