Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनपद में 3 दिव्यांग मैनेज्ड बूथ, 11 पिंक बूथ एवं 20 मॉडल...

जनपद में 3 दिव्यांग मैनेज्ड बूथ, 11 पिंक बूथ एवं 20 मॉडल बूथ बनाये जाएंगे: डीईओ

डीईओ की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव–24 की तैयारी बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत निर्वाचन कार्य में सभी स्तरों पर ड्यूटी में लगाये गए निर्वाचन कार्मिकों, मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, मतदान कार्मिकों को रेण्डमाइजेशन सहित मतदान बूथों आदि के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक संत कुमार उपस्थित रहे।
डीईओ श्री तंवर ने 62-संत कबीर नगर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न स्तरों पर अबतक की गयी निर्वाचन तैयारियों के संबंध में सम्बंधित नोडल अधिकारियों से बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन दिए।
डीईओ श्री तंवर ने समीक्षा के दौरान बताया कि जनपद के तीनों तहसील मुख्यालयों पर एक-एक पीडब्लूडी/दिव्यांग मैनेज्ड बूथ बनाया जाना है। इसी प्रकार सभी विकास खण्डों में एक-एक मॉडल बूथ, नगर पालिका व नगर पंचायतों में एक पिंक और एक मॉडल बूथ बनाया जाना है।
उन्होंने सभी बूथों को बनाने एवं बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाओं/सुविधाओं को सुनिश्चित कराने हेतु प्रत्येक बूथ हेतु नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को इस कार्य हेतु नोडल बनाये जाने का भी निर्देश दिया।
जिला मजिस्ट्रेट ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी से मतदान कार्मिकों का विस्तृत विवरण जानते हुए उनके रेण्डमाइजेशन, प्रशिक्षण आदि के बारे में भी तैयारियों पर चर्चा किया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, प्रधानाचार्या निशा यादव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments