Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवैज्ञानिकों ने जंगल में जल व वनस्पतियों के सर्वेक्षण हेतु लिया सैम्पल

वैज्ञानिकों ने जंगल में जल व वनस्पतियों के सर्वेक्षण हेतु लिया सैम्पल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । अब्दुल्ला गंज रेंज में वैज्ञानिकों ने जल व वनस्पतियों का सर्वेक्षण कर लिया सैम्पल,क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज कुमार साहू ने बताया की बीरबल साहनी पुरा विज्ञान संस्थान लखनऊ के द्वारा अब्दुल्ला गंज रेंज में स्थित छपर तल्ली तालाब में जल एवं जंगल में स्थित वर्तमान वनस्पति सर्वेक्षण और जलवायु के सैम्पल लिया गया जिसके द्वारा जांच की जायेगी की काई साल पहले जो मिट्टी का जलवायु सर्वेक्षण था उसमे कितना प्रकंण है या उसमें बदलाव हुआ है। जिससे मिट्टी जांच से पता चलता है की कीमती पेड़ो में विकास हो रहा है या नहीं पेड़ क्यों सुखाते हैं या फिर कीट लगने से रोग ग्रस्त क्यों हो जाते हैं और पेड़ों में औसतन की कमी तो नहीं हो रही है इस लिये जांच किया जाता है। बीरबल साहनी पुरा विज्ञान संस्थान की वैज्ञानिक डॉक्टर अंजली त्रिवेदी द्वारा अब्दुल्लागंज के विभिन्न क्षेत्रों का वनस्पति सर्वेक्षण किया गया,डाक्टर अंजली त्रिवेदी ने बताया की मिट्टी का जलवायु परिवर्तन का वनस्पतियों पर क्या फर्क पड रहा है इस पर अध्यन के लिये मिट्टी का सैम्पल लिया गया है। इस दौरान वन रेंज अधिकरी पंकज कुमार साहू डिप्टी रेंजर शंभू यादव , वन दरोगा सुरेश कुमार सहित उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments