Friday, May 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने चौकीदार के अर्थी को कंधा देकर मानवता का दिया संदेश

पुलिस ने चौकीदार के अर्थी को कंधा देकर मानवता का दिया संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बृहस्पतिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र चौकी जखीरा प्रभारी विवेक कुमार सिंह व पुलिस कर्मी प्रवीन कुमार मौर्य ने चौकीदार की अर्थी को कंधा देकर संवेदनशीलता का परिचय दिया है बताते चलें घुघली थाने में पदस्थापित चौकीदार ध्रुवनारायण प्रसाद पुत्र बिन्देसरी(50) निवासी शितलापुर की मौत हो गई। वे लम्बे समय से बिमारी से ग्रसित थे। मौत की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी जखीरा विवेक कुमार सिंह अपने सहयोगी प्रवीन मौर्य के साथ चौकीदार के घर पहुंचे उनके परिजनों का ढांढस बंढाया और सांत्वना दिया। साथ ही उनके अंतिम शव यात्रा में कंधा देकर भावपूर्ण अंतिम विदाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments