Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिलाओं ने पुत्रो की लंबी आयु के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा

महिलाओं ने पुत्रो की लंबी आयु के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को नगर के दक्षिण छोर पर धारा प्रवाह प्रवाहित हो रही सरयू की पवित्र जलधारा में जीवित्पुत्रिका व्रत रखने वाली महिलाओं ने स्नान कर पुत्रो की लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना की।आपको बताते चले कि हजारों की संख्या में घाटों पर महिलाओं ने सरयू की पवित्र जल में स्नान कर जीवित्पुत्रिका व्रत रहते हुए श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा अर्चना कर, अपने अपने घर को प्रस्थान की।
नगर की पूरी सड़क महिला श्रद्धालुओं से भरा पड़ा था, दूर दूर क्षेत्र से महिलाएं पैदल सरयू तट पर आकर स्नान कर जीउत बंधन की पूजा कर वापस अपने घर को प्रस्थान किया। पुत्रो की लंबी आयु हेतु मंगल कामना का यह व्रत शनिवार की सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा ।ततपश्चात महिलाएं नवमी तिथि मे पारण करेंगी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments