Friday, February 27, 2026
Homeआजमगढ़सहजानंद राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं में फूँका जान

सहजानंद राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं में फूँका जान

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
सगड़ी विधानसभा के लाटघाट बाजार में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए सभी से रूबरू हुए।गोरखपुर से आजमगढ़ जाते समय लाटघाट बाजार में कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी के नीतियों के बारे में बताया।
पार्टी के नीति और रीति के बारे में विस्तृत चर्चा किया तथा कहा की आने वाले लोकसभा में पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर अभी से लग जाए, जिससे पार्टी मजबूत होगी ।सगड़ी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि द्वेष और मतभेद छोड़कर पार्टी हित में काम करना शुरू कर दें। क्षेत्रिय अध्यक्ष द्वारा सगड़ी विधानसभा के लाटघाट बाजार में कार्यकर्ताओं से मिलकर कुशल क्षेम जाना। गोरखपुर से आजमगढ़ जाते समय लाटघाट बाजार में दिनेश पाण्डेय के आवास पर विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विनय राय ,युवा समाजसेवी आशीष सिंह ,सुशील राय, दिनेश कुमार पाण्डेय , ओम प्रकाश सिंह, मोनू पटेल, बजरंगी गुप्ता , सुभाष यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments