Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorizedपशुओं के लिए चारा लेने गए युवक की करंट लगने से हुई...

पशुओं के लिए चारा लेने गए युवक की करंट लगने से हुई मौत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा) भलुअनी थाना क्षेत्र ग्राम पचौहा निवासी श्यामसुंदर (उम्र लगभग 23 वर्ष,जाति हरिजन,अविवाहित)पुत्र स्व० जोखू प्रसाद, पशुओं के लिए चारा के लिए खेत में घास काटने गया था। घास काटने के बाद, घास का गठ्ठर बांधकर सर पर रख कर घर की ओर चलने लगा कि खेत में बिजली के खंभे से लटका जर्जर तार, घास के गठ्ठर में स्पर्श हो गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गये और श्यामसुंदर की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कारवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया। ग्रामीणों एवं आस पास के लोगो से पूछताछ करने पर बताया गया कि श्यामसुंदर मजदूरी का काम करते थे, आज पशुओं के चारा हेतु घास लेने खेत में गए थे। वापस आते समय यह घटना घटित घटी, इस घटना से आहत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments