
जांच के दौरान कुल 28 नमूनो में 20 नमूने ही मिले मानक के अनुरूप
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। अंजनी कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद कुशीनगर के द्वारा फूड सेफ्टी आन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जाॅच /जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर आज खाद्य पदार्थो के नमूनों की जाॅच करते हुए खाद्य पदार्थों के मिलावट के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित हाईजीन, सैनीटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थों मे लेबलिंग तथा न्यूट्रीशन व फोर्टीफिकेशन सम्बन्धित जानकारी खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को दी गयी।
सहायक आयुक्त ने बताया कि बावली चौक नगर पालिका पड़रौना अंतर्गत मिठाई एवं नमकीन के 16 नमूने लिए गए जिसमें 10 नमूने सही व 06 नमूने मानक के विपरीत पाए गए। इसी प्रकार मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट का एक नमूना लिया गया जो सही पाया गया। स्पाईस के 07 नमूने लिए गए जिसमे 06 सही व 01 विपरीत पाए गए। सिरियल (अनाज) के 04 नमूने लिए गए जिसमे 03 सही व 01 मानक के विपरीत पाए गये।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुल 28 नमूनें संग्रहित किये गये जिसमें जाॅच के दौरान कुल 20 नमूना पास पाये गये, तथा 08 नमूनें फेल पाये गये। उक्त कार्यक्रम में खाद्य पदार्थो में मिलावट पहचानने के घरेलू तरीको एवं पैक्ड खाद्य पदार्थ में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
फूड सेफ्टी आन व्हील पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार गौंड, अनूसेवक सुनील कुमार यादव व लैब टेक्नीसियन सुश्री प्रीति चौबे सम्मिलित रहे।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस