Friday, October 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदीपक कन्नौजिया को भाजपाइयों ने दी बधाई

दीपक कन्नौजिया को भाजपाइयों ने दी बधाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के क्रियान्वयन हेतु समाज कल्याण मंत्री, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में गठित राज्य सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में गौरीबाजार के ग्राम चरियाव खास, पोस्ट खैरा बनुआ निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक गौतम कन्नौजिया को नामित किया है।
ज्ञात हो कि दीपक कन्नौजिया भाजयुमो के देवरिया नगर के अध्यक्ष के अलावा अन्य दायित्वों का भी निर्वहन संगठन में कर चुके है।
इनके मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी व उत्साह है। मनोनयन पर सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक जयप्रकाश निषाद, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, विधायक दीपक मिश्रा शाका, विधायक सभा कुअंर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, नपाध्यक्ष अलका सिंह, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पूर्वजिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, पूर्वजिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, विजय बहादुर दूबे, निशिरंजन तिवारी, अरुण कुमार सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, रामदास मिश्रा, नवीन सिंह, अभिजीत उपाध्याय, धनुषधारी मणि त्रिपाठी, अशोक पाण्डेय, अजय दूबे वत्स, पवन कुमार मिश्रा, अमरेश सिंह बबलू आदि ने शुभकामनाएं दी है।
अपने मनोनयन पर दीपक गौतम कन्नौजिया ने कहा कि जिस आशा और विश्वास से संगठन तथा सरकार ने इस दायित्व को दिया उसे पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाउंगा। अनुसूचित समाज के भले के लिये काम करूंगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments