Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनानपारा कोतवाली क्षेत्र में भीषण हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत में...

नानपारा कोतवाली क्षेत्र में भीषण हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नानपारा रुपईडीहा मार्ग पर हांडा बसहरी गांव के निकट गुरुवार दोपहर में स्कॉर्पियो और बाइक की आमने सामने तेज भिड़ंत हो गई भिड़ंत होते ही स्कॉर्पियो में आग लग गई , बाइक सवार तीनो युवक आग लगने से जल ने लगें, जिसमें दो युवकों की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा निवासी पंकज (26) शिवम (25) और सत्यम (24) तीनों दोस्त थे। जो गोंडा रोड स्थित विनायक रिसोर्ट के पीछे निवास करने वाले पंकज अपने मित्र सत्यम और शिवम के साथ एक बाइक से रूपईडीहा के लिए रवाना हुए।बाइक सवार नानपारा रुपईडीहा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के हांडा बसहरी गांव के निकट पहुंचे। तभी रुपईडीहा की ओर से आ रही स्कार्पियो वाहन से बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक के स्कॉर्पियो वाहन में घुसते ही आग लग गई। आग लगने से युवक जिंदा जलने लगा सत्यम और शिवम की जिंदा झुलस कर मौत हो गई।जबकि पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य नानपारा भर्ती कराया यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नानपारा कोतवाल हेमंत कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत में आग लगी है। जिसमें दो दोस्तों की जिंदा जलकर मौत हो गई। स्कार्पियो सवार लोग बाल बाल बचे गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments