
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालन अभिकरण विजय कुमार मिश्र ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित समस्त विभागीय योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 हेतु आवेदन प्राप्त करना प्रारम्भ कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना- नये तालाबों का निर्माण प्रथम वर्ष निवेश सहित, (मीठे जल) वायोफ्लाक तालाब निर्माण निवेश सहित, वृहद आर०ए०एस०, लघु आर०एस०, बैकयार्ड आर०ए०एस०, मोटर साईकिल विद आइस बाक्स, साईकिल विद आइस बाक्स, थ्री व्हीलर विद आइस बाक्स, कियोस्क, जिन्दा मछली विक्रय केन्द्र, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मछुआ कल्याण कोष, निषादराज बोट अनुदान योजना तथा मछुआ दुर्घटना बीमा योजना।
उक्त योजनाओं में लाभान्वित होने हेतु पात्र व्यक्तियों को आनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल http// fisheries.gov.in पर 15-06-2023 तक किया जा सकता है। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण संत कबीर नगर विकास भवन तृतिय तल पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है। किसी भी जानकारी हेतु दूरभाष नम्बर, 8574551573, 9839050788, 9026704674 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
More Stories
दूरदर्शी राजनेता और राष्ट्रवादी चिंतक थे डॉ. मुखर्जी
एक श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण ही डॉ. मुखर्जी का था सपना
लक्ष्य का मात्र 3.41% पौध उठान, अधिकांश विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल