July 14, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

रेलवे ने किया कुछ गाड़ियों के समय में परिवर्तन तो कुछ निरस्त ।

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) पूर्वोत्तर रेलवे केे वाराणसी मंडल के बेल्थरा रोड-कीड़िहरापुर स्टेशनों के मध्य स्थित पुल सं. 37 पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु 30 अप्रेैल, 2023 को ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन , नियंत्रण, पुनर्निधारण एवं शार्ट टर्मिनेषन/शार्ट ओरिजिनेषन निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीकरण
गोरखपुर से 30 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

  • वाराणसी सिटी से 30 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन

सीतामढ़ी से 30 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।

नियंत्रण

अमदाबाद से 29 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

पुनर्निधारण

  • नौतनवा से 30 अप्रैेल, 2023 को चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा से 60 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी।
    शार्ट टर्मिनेशन बनारस से 30 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 01748 बनारस-भटनी अनारक्षित विषेष गाड़ी मऊ में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

शार्ट ओरिजिनेशन
भटनी से 30 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 01747 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विषेष गाड़ी मऊ से चलायी जायेगी।