July 8, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का कार्यकर्ता बैठक

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की कार्यकर्ता बैठक सलेमपुर सिंचाई विभाग के डाक बंगले में हुई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान राजभर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अभय नन्दन बरनवाल ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए शिक्षा पर विशेष बल देते हुऐ कहा कि जहा कही भी लोकतंत्र है, शिक्षा उसका मूलमंत्र है। साथ संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अभिनंदन बरनवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया।
जिसमे अनिरुद्ध राजभर को जिलाध्यक्ष ,बिसमभर कुशवाहा को वि.स. अध्यक्ष रामपुर कारखाना,रामसेवक कुशवाहा को वि०स० उपाध्यक्ष, उग्रसेन राजभार को वि०स० उपाध्यक्ष,योगेन्द्र विश्वकर्मा को वि०स० महासचिव,श्रीकान्त राजभर को टाउन लार,राजू राजभर को वि. स. युवा मंच अध्यक्ष सुमरावती देवी को प्रमुख महासचिव,रावड़ी देवी को ग्राम सभा अध्यक्ष, जगदीश राजभर ब्लाक प्रमुख भटनी, जयप्रकाश राजभर ब्लाक प्रमुख महासचिव भटनी,शिवमोहन राजभर ब्लाक अध्यक्ष भागलपुर को मनोनित किया गया।
बैठक का संचालन लालाजी राजभर ने किया, जिसमें प्रमुख रुप से दुर्गा राजभर, छठू राजभर, रामभजु राजभर, नथूनी मास्टर, शंभू राजभर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।