Monday, February 23, 2026
Homeआजमगढ़श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़

श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत शाहपुर ग्राम स्थित कैवल्यधाम चक्रेश्वरयम आश्रम पर श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ व श्रीरूद्र महायज्ञ का आयोजन 11 मार्च 2023 से शुरू हुआ और इस यज्ञ की पूर्णाहुति 21 मार्च 2023 होगी l

कुटी के महंत देवी प्रसाद ब्रह्मचारी महाराज, यज्ञ आचार्य सुदामा पाण्डेय व डॉक्टर प्रमोद कुमार पाण्डेय की देख रेख में यज्ञ शांति व सौहार्द के साथ चल रहा हैl यज्ञ का पूजन सुबह 8:00 बजे से दिन में 11:00 बजे तक चलता है, उस समय भक्तों की भारी भीड़ बेदी की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित कर रही हैl यज्ञ में मथुरा वृंदावन से आए हुए कलाकारों द्वारा दिन में 12:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक रासलीला का मंचन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए क्षेत्र की हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है l

यज्ञ में मुख्य रूप से सुभाष सिंह,राम बहादुर सिंह, राजनाथ सिंह, तेज प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, श्रवण सिंह, रविंद्र यादव, राजेंद्र यादव, रामविलास यादव सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग इस यज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए, यज्ञ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments