
बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एसडीएम व तहसीलदार के स्थानातंरण व दो लेखपालों के निलंबन की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन गुरूवार को भी जारी रहा। आक्रोशित वकीलों ने उतरौला तहसील परिसर में नारेबाजी करने के बाद उतरौला-बस्ती मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी की।
क्रमिक अनशन पर गुरूवार को अधिवक्ता मोहम्मद अदील,इशरत इबरार खां,सुशील कुमार श्रीवास्तव,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,शिवाकांत दूबे,अखिलेश कुमार यादव,दुर्गेश कुमार मिश्रा,नरसिंह यादव,अजय मिश्रा बैठे।
क्रमिक अनशन को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले महीने की 23तारीख से चल रहे आंदोलन के बावजूद प्रशासन अड़ियल रूख अपनाए हुए है अधिवक्ताओं का धैर्य अब जवाब दे रहा है।
इशरत अबरार खां ने कहा कि प्रशासन ने दागी लेखपालों को बचाने के लिए हजारों वादकारियों के हितों की अनदेखी कर रहा है जो बेहद शर्मनाक है ।आंदोलन के कारण 23दिसंबर से न्यायिक कार्य प्रभावित है वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।इस मौके पर मुस्तफा हुसैन,नसीम अहमद,प्रहलाद यादव,बेनी माधव तिवारी,दीपक गुप्ता,वैभव चतुर्वेदी,धर्मराज यादव,महेश कश्यप,आलोक गुप्त,आशीष कशौधन,राज कुमार सैनी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
