Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगहरे गड्ढे मे गिरी अनियंत्रित निजी बस, 2 दर्जन घायल

गहरे गड्ढे मे गिरी अनियंत्रित निजी बस, 2 दर्जन घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय खलीलाबाद से बांसी (सिद्धार्थ नगर) जा रही एक निजी बस खेसरहा थाना क्षेत्र के सवारियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर गहरे गड्डे में गिर गई। जिससे लगभग 02 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक किसी से हताहत होने की सूचना नही मिली है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला अस्पताल भेजा। जहाँ उन्हे प्राथमिक उपचार प्रदान किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था सामान्य है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments