
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर पालिका बरहज के सभागार मे प्रशिक्षक द्वारा 2026 की जनगणना के लिए बीएलओ एवं सुपरवाइजर को विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। बताते चले कि 2026 की जनगणना की जानकारी नगरपालिका बरहज के सभागार मे प्रशिक्षक दीपक जायसवाल एवं आलोक वर्मा द्वारा उपस्थित सभी बी एल ओ व सुपरवाइजर को डी गई। ट्रेनिंग के दौरान सभी को मानक के अनुसार फार्म भरने की जानकारी दी गई। ट्रेनिंग मे कहा गया कि किसी भी सूरत में कोई भी परिवार छूटने नहीं पाये।इस अवसर पर निर्जला विश्वकर्मा, शंभूदयाल भारतीय, तारा सिंह, फिरदौस फातिमा , निलम रावत, सुमन गुप्ता, अमरनाथ विश्वकर्मा के साथ अन्य बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद रहे।
