महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही मजबूत होगा एकता और भाईचारा : अर्जुन सिंह

कपरवार (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के कार्यालय पर शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और प्रख्यात समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर अर्जुन सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। इसी योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। वहीं आचार्य नरेंद्र देव ने समाजवादी विचारधारा को नई दिशा देने के साथ शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि महापुरुषों के संघर्ष, विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, एकता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है।इस दौरान राजकुमार बारी ने भी आचार्य नरेंद्र देव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संजय सिंह, राजाराम साहनी, ब्रह्मानंद साहनी, सचिन राजभर, राजेंद्र सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, अमर हरिजन, कमलेश सिंह, ऋतिक जायसवाल, मिंटू पासवान, ध्यान प्रसाद, समीर भारती, उपेंद्र सिंह और श्रीराम चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।