बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को विधानसभा 342 बरहज के विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया गया। इस विशेष अभियान के अवसर पर आयोजित निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की उपस्थिति और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की सघन निरीक्षण की।
अभियान के तहत विभिन्न बिन्दुओ का निरीक्षण किया गया

बीएलओ की उपस्थिति की जाँच

उप जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर रजिस्टर की जाँच की और देखा कि सभी बीएलओ अपने निर्धारित बूथों पर मुस्तैद हैं या नहीं।

मतदाता फॉर्मों का सत्यापन

विशेष अभियान के तहत प्राप्त होने वाले फॉर्म-6 (नए नाम जोड़ने के लिए), फॉर्म-7 (नाम हटाने के लिए) और फॉर्म-8 (संशोधन के लिए) की प्रगति की समीक्षा की गई।

मतदाताओं से संवाद

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित स्थानीय नागरिकों और मतदाताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना।
दिए गए कड़े निर्देश
उप जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को सख्त चेतावनी दी।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि
कोई भी अर्ह नागरिक (विशेषकर युवा जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं) मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिहीन बनाया जाए।

अभियान अवधि के दौरान सभी बीएलओ अनिवार्य रूप से अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर जनता के फॉर्म स्वीकार करें।
इस औचक निरीक्षण से मतदान केंद्रों पर हड़कंप मचा रहा और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से पारदर्शिता के साथ कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी गई।