बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में कैरियर जागरूकता एवं लक्ष्य निर्धारण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव एवं प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में डॉ. नसरीन अंजुम खान ने विद्यार्थियों को कैरियर चयन के लिए अपनी रुचि और क्षमताओं को पहचानने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल शिक्षा प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना भी जरूरी है।
कार्यशाला में विद्यार्थियों ने कैरियर संबंधी प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर डॉ. कीर्ति डेहरिया, डॉ. माधुरी पूसे, डॉ. नमिता चौबे, डॉ. शिवानी सोनी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।