शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़िया रंगीन थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामप्रहलाद (47) निवासी ग्राम कल्याण नगला, थाना गढ़िया रंगीन के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ थाना कांट में वर्ष 2001 के एक मुकदमे में न्यायालय से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में 23 अक्टूबर को पुलिस टीम ने अभियुक्त के मकान सहित संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान उसे अपने खेत पर मौजूदगी के दौरान सुबह करीब 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।यह कार्रवाई थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, कांस्टेबल आकाश कुमार और महिला कांस्टेबल माही वर्मा शामिल रहीं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।