देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सैमसंग गैलेक्सी A17 मोबाइल फोन और 1,070 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी के पर्यवेक्षण में खामपार पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने केरवनिया पुल के पास से भोला यादव पुत्र वृजानंद यादव, निवासी ग्राम खरहारी, पोस्ट भाटपार रानी, थाना भाटपार रानी, जनपद देवरिया, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से थाना खामपार में दर्ज मुकदमा संख्या 221/2026, धारा 305(क) बीएनएस से संबंधित चोरी का सैमसंग गैलेक्सी A17 मोबाइल फोन तथा 1,070 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध खामपार और भाटपार रानी थाने में पूर्व से भी मुकदमे दर्ज हैं। उसे पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रियांशु कुमार दुबे, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल रामप्रवेश यादव और कांस्टेबल रोहित यादव शामिल रहे।