बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान ‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के तहत पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने अल्ट्रासाउंड केंद्र का उद्घाटन किया और मरीजों को फल वितरित किए।इस अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों अथवा दूसरे शहरों का रुख कम करना पड़ेगा। खासकर गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। चिकित्सक की सलाह पर गर्भावस्था के अलावा पेट, लीवर, किडनी समेत अन्य आवश्यक जांच भी अस्पताल स्तर पर कराई जा सकेगी।उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा उपलब्ध होने से जांच में होने वाली देरी कम होगी और चिकित्सकों को मरीजों के उपचार संबंधी निर्णय लेने में भी सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकताओं में शामिल है। आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और अनावश्यक रूप से बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, भाजपा नेता उमाशंकर तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम रस्तोगी, धनलाल पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, विजय शंकर द्विवेदी, पम्मू पाठक, मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडे, सभासद अजीत शुक्ला, मुकेश शर्मा, जागेश मिश्र, अंकुर सिंह, योगेंद्र सिंह, अजय तिवारी, प्रदीप त्रिपाठी, कपीश सिंह, संचित शुक्ल, कैलाश नाथ गिरी, कृष्ण कुमार गिरी, बीपीएम अनुपम शुक्ल, ममता मिश्र, सुधीश जायसवाल, नीरज सिंह, पवन कमांडो, पुण्डरीक शुक्ल समेत अस्पताल का स्टाफ और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।