Friday, July 24, 2026
HomeNewsbeatकस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा पुलिसकर्मियों के लिए निर्मित नई बैरक का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दिनेश कुमार शुक्ला ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर नई सुविधाओं का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दिनेश कुमार शुक्ला ने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। आधुनिक एवं सुव्यवस्थित कार्यालय तथा नई बैरक से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आमजन को भी बेहतर पुलिस सेवा मिल सकेगी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने कहा कि चौकी परिसर के जीर्णोद्धार एवं नई बैरक के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। चौकी प्रभारी गिरजेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम में आए अधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर नगर पंचायत सिकंदरपुर के सम्मानित नागरिक, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस विकास कार्य की सराहना करते हुए इसे पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments