Friday, July 24, 2026
HomeNewsbeatफार्मासिस्ट के अभाव में सीएचसी सिकंदरपुर की दवा व्यवस्था प्रभावित, नियुक्ति की...

फार्मासिस्ट के अभाव में सीएचसी सिकंदरपुर की दवा व्यवस्था प्रभावित, नियुक्ति की उठी मांग

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा )

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर में पिछले लगभग दो माह से फार्मासिस्ट का पद रिक्त होने के कारण दवा वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र नियमित फार्मासिस्ट की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि मरीजों को समयबद्ध और सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट का स्थानांतरण 1 जून 2026 को हो गया था। इसके बाद अब तक किसी अन्य फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। वर्तमान में दवा भंडार और वितरण का अतिरिक्त प्रभार अस्पताल के अधीक्षक के पास है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि सीएचसी सिकंदरपुर पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नियमित फार्मासिस्ट नहीं होने से दवा वितरण व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जनहित में जल्द नियुक्ति की मांग की है।इस संबंध में सीएचसी सिकंदरपुर के अधीक्षक डॉ. दिग्विजय ने बताया कि वर्तमान में फार्मासिस्ट का अतिरिक्त प्रभार उनके पास है। उन्होंने कहा कि “जैसे ही नए फार्मासिस्ट की नियुक्ति होगी, तत्काल उन्हें कार्यभार (चार्ज) सौंप दिया जाएगा, जिससे दवा वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments