पीड़ित परिवार से मिल दिलाया न्याय का भरोसा
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अमेरिकी हमले में मारे गए युवा शिवानंद चौरसिया के गांव युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सुरौली पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने चालक दल के सदस्य शिवानंद चौरसिया के पिता रामजी चौरसिया व भाई रामप्रवेश चौरसिया से मिलकर शव को समय से मंगाने व परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए हर संघर्ष करने का आश्वासन दिया। विशाल सिंह ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है, जहां भी न्याय दिलाने की लड़ाई लड़नी होगी हम पीछे नही हटेंगे। भाई रामप्रवेश चौरसिया ने बताया कि अपने बल पर ही भाई का शव लाने का हर संभव प्रयास कर रहा हूँ।सरकारी तंत्र से केवल आश्वासन दिया जा रहा है। शोकाकुल परिवार से मिलने वालों में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अरविंद शाही, हर्षित सिंह,गोविन्द मिश्र जेपी यादव, सत्यम पांडेय, अशोक कुमार, प्रियेश पांडेय, विपिन राय,जगरनाथ यादव, धर्मेन्द्र पांडेय, विराट यादव, रजत सिंह, सूरज यादव, बृजेश यादव, प्रांजल त्रिपाठी, सूफी सलीम, रोहित मिश्र, छोटेलाल, नीरज कुमार सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
