भारत सरकार के Ministry of Consumer Affairs Food and Public Distribution के अंतर्गत खाद्य एवं रसद विभाग से किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है।
MSP में बढ़ोतरी
इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹160 प्रति क्विंटल अधिक है।
यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें बेहतर मूल्य दिलाने के उद्देश्य से लिया गया है।
कब से होगी खरीद?
सरकार द्वारा गेहूं खरीद की प्रक्रिया:
• शुरुआत: 30 मार्च 2026
• समापन: 15 जून 2026
इस अवधि में राज्यभर में व्यापक स्तर पर खरीद अभियान चलाया जाएगा।
ये भी पढ़े – Nepal Waterfall Tragedy: झरने में नहाने गए युवक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
कितने केंद्र और एजेंसियां?
खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए:
• 6500 क्रय केंद्र
• 75 जिलों में संचालन
8 प्रमुख एजेंसियों के माध्यम से खरीद की जाएगी:
• Food Corporation of India
• UP Mandi Parishad
• Provincial Cooperative Federation
• UP Cooperative Union
• UP State Warehousing Corporation
• National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India
• National Cooperative Consumers Federation
किसानों को क्या फायदा?
• बेहतर कीमत पर गेहूं की बिक्री
• सरकारी खरीद से भुगतान की गारंटी
• बिचौलियों से राहत
• समय पर खरीद से भंडारण की समस्या कम
ये भी पढ़े – Deoria News: आप कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, संगठन विस्तार पर जोर
