Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे...

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रेलवे चौकी के पास स्थित एक दुकान चलाने वाले दंपत्ति के साथ एक मनबढ़ युवक ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए रेलवे स्टेशन रोड पर आवागमन भी बाधित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे चौकी से सटे क्षेत्र में दुकान चला रही एक महिला से अबुबकर नगर मोहल्ले का एक युवक उलझ गया। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद युवक ने महिला दुकानदार और उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जुट गए।

घटना के समय रेलवे चौकी पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि काफी देर तक चौकी पर पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई।

ये भी पढ़े – सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के काफी समय बाद कुछ सिपाही मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन रोड पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।
सूत्रों के अनुसार बाद में दोनों पक्षों के बीच मामले को शांत कराने और रफा-दफा करने की कवायद भी शुरू कर दी गई। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे चौकी के पास इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़े – बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments