Thursday, March 5, 2026
Homeमहाराष्ट्रअजित पवार विमान हादसा: सीआईडी ने तेज की जांच, वीएसआर वेंचर्स के...

अजित पवार विमान हादसा: सीआईडी ने तेज की जांच, वीएसआर वेंचर्स के अधिकारियों से पूछताछ

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)| महाराष्ट्र अपराध शाखा (सीआईडी) ने गुरुवार को वीएसआर वेंचर्स के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की। यह वही कंपनी है जिसका लियरजेट 45 विमान 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती एयर स्ट्रिप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुखद हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की जान चली गई थी।

जांच अधिकारी बताते हैं कि जांच अभी जारी है और फिलहाल अधिक विवरण साझा नहीं किया जा सकता। हादसे के बाद मामला बारामती तालुका पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और बाद में यह पुणे सीआईडी को सौंपा गया। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा लापरवाही का नतीजा था या किसी साजिश का हिस्सा।

ये भी पढ़े – महराजगंज: सामाजिक समरसता क्यों हो रही कमजोर? बदलते परिवेश में समाज के सामने बड़ी चुनौती

सूत्रों के मुताबिक, सीआईडी ने कंपनी को कुछ सवालों की सूची भेजी है। इस बीच, राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एनसीपी विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया कि किसी ने वीएसआर वेंचर्स को बचाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि एएआईबी की शुरुआती रिपोर्ट उनके शक की पुष्टि करती है।

एएआईबी की 22 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे के समय दृश्यता बेहद कम थी और रनवे पर धुंधले निशानढीली बजरी मौजूद थी। वहीं, अजित पवार के बेटे जय पवार ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि कंपनी के मालिक रोहित सिंह उड़ान के दौरान पायलट की सीट पर सो रहे थे। जय पवार ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी और वीएसआर वेंचर्स के सभी विमानों की उड़ानों पर तत्काल रोक की मांग की है।

ये भी पढ़े – राज्यसभा टिकटों से कांग्रेस में सियासी घमासान, कई राज्यों में बढ़ा असंतोष

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments