Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहोली से पहले यूपी शिक्षकों को बड़ा तोहफा: इन कर्मचारियों के लिए...

होली से पहले यूपी शिक्षकों को बड़ा तोहफा: इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के पर्व होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। योगी सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि फरवरी माह का वेतन 2 मार्च से पहले ही जारी कर दिया जाए। इस फैसले से प्रदेश के करीब 6 लाख सरकारी शिक्षकों में त्योहार से पहले खुशी की लहर दौड़ गई है।

सरकार का यह निर्णय होली (4 मार्च) को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि शिक्षक और कर्मचारी बिना किसी आर्थिक परेशानी के त्योहार मना सकें। शिक्षा विभाग के इस कदम के बाद अन्य विभाग भी इसी तर्ज पर वेतन जारी करने की तैयारी में जुट गए हैं।

होली पर अतिरिक्त बसों का संचालन, कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि

होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। खासतौर पर दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश रूट पर अतिरिक्त बसों और कर्मचारियों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़े – मऊ के बचौना गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख

इसके अलावा उत्कृष्ट कर्मचारियों को 3,600 से 4,500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है। वहीं, डिपो और क्षेत्रीय कार्यशालाओं में लगातार 10 दिन ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 2,100 रुपये और 9 दिन ड्यूटी करने वालों को 1,800 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे।

ब्रज में होली की धूम, लट्ठमार होली आकर्षण का केंद्र

देशभर में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी, लेकिन ब्रज क्षेत्र में रंगों का उत्सव पहले ही शुरू हो चुका है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल, महावन और बलदेव में राधा-कृष्ण की भक्ति और रंग-गुलाल की अनोखी छटा देखने को मिल रही है।

बरसाना और नंदगांव की प्रसिद्ध लट्ठमार होली श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फाल्गुन शुक्ल नवमी को बरसाना और दशमी को नंदगांव में हुरियारे परंपरागत अंदाज में होली खेलते हैं।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/?m=1

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments