मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। रविवार (22 फरवरी 2026) को जारी बयान में दूतावास ने सभी भारतीयों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।
दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी संदेश में बताया कि Jalisco (पुएर्तो वल्लार्टा, चापाला, ग्वाडलाहारा), Tamaulipas (रेनोसा सहित अन्य नगरपालिकाएं), Michoacán, Guerrero और Nuevo León के कुछ इलाकों में सुरक्षा अभियान, सड़क अवरोध और आपराधिक गतिविधियां जारी हैं। इन क्षेत्रों में मौजूद भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक अपने स्थान पर ही रहने की सलाह दी गई है।
भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी सावधानियां
दूतावास ने निम्नलिखित सावधानियां बरतने को कहा है:
• कानून-प्रवर्तन गतिविधियों वाले क्षेत्रों से दूर रहें
• अनावश्यक यात्रा और आवाजाही से बचें
• स्थानीय मीडिया और प्रशासनिक निर्देशों पर नजर रखें
• आपात स्थिति में 911 पर कॉल करें
• परिवार और मित्रों को अपनी स्थिति की जानकारी देते रहें
• सहायता के लिए +52 55 4847 7539 पर दूतावास से संपर्क करें
ये भी पढ़े – लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में
ड्रग माफिया सरगना की मौत के बाद भड़की हिंसा
रिपोर्ट्स के अनुसार हिंसा उस समय भड़की जब सेना के एक अभियान में कुख्यात ड्रग माफिया सरगना Nemesio Rubén Oseguera Cervantes उर्फ “एल मेंचो” की मौत हो गई। वह Jalisco New Generation Cartel (CJNG) का प्रमुख था।
मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय के अनुसार जालिस्को में मुठभेड़ के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुआ और मेक्सिको सिटी ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
CJNG का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क
अमेरिकी Drug Enforcement Administration (DEA) के अनुसार CJNG मेक्सिको के सबसे आक्रामक और प्रभावशाली कार्टेल्स में से एक है। इसका नेटवर्क अमेरिका के सभी 50 राज्यों तक फैला हुआ बताया जाता है और इसे सिनालोआ कार्टेल के बराबर ताकतवर माना जाता है।
मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सतर्कता बरतने और दूतावास के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post.html?m=1
