संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सौतेले बाप ने 13 साल की बेटी से रेप किया। किशोरी ने स्कूल में पहुंचकर टीचर को आपबीती सुनाई। टीचर ने पुलिस को घटना की जानकारी। इसके बाद पुलिस कांस्टेबल मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है
ये भी पढ़ें – राम नगीना यादव पुण्यतिथि पर देवरिया से 2027 चुनाव का संदेश
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला पुलिस में कांस्टेबल कुछ साल पहले दूसरी शादी की थी। वह 13 साल की बेटी और पति के साथ रहती है। बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है।
क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर को किशोरी घर में अकेली थी। इस दौरान मौका पाकर सौतेले बाप ने उसके साथ रेप किया घटना के बाद किशोरी डरी-सहमी रही। लोकलाज के कारण उसने मां को भी इसकी जानकारी नहीं दी। छुट्टी के बाद किशोरी स्कूल पहुंची। वहां भी वह गुमसुम थी। शिक्षिका के काफी पूछने पर उसने आपबीती बताई। शिक्षिका ने जिलाधिकारी और पुलिस के बड़े अफसरों को घटना की जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर पीड़िता की मां को भी मामले से अवगत कराया गया।
ये भी पढ़ें – इतिहास के पन्नों में 30 दिसंबर: वे महान व्यक्ति जिनके जन्म ने दुनिया को दिशा दी
इसके बाद मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि पीड़िता का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है।
