Tuesday, October 14, 2025
HomeNewsbeat"पीजी कॉलेज महराजगंज की मेधावी छात्रा शशि त्रिपाठी दीक्षांत समारोह में होंगी...

“पीजी कॉलेज महराजगंज की मेधावी छात्रा शशि त्रिपाठी दीक्षांत समारोह में होंगी सम्मानित”

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की मेधावी छात्रा शशि त्रिपाठी ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 300 महाविद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। शशि को स्नातकोत्तर (हिंदी) परीक्षा में 1900 में से 1427 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्हें आगामी दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा 31 अक्टूबर से प्रयागराज से अयोध्या तक — संजय सिंह


सदर विकासखंड के सिंसवनियां निवासी दिलीप नारायण तिवारी की पुत्री शशि त्रिपाठी प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली रही हैं। हाईस्कूल से लेकर एम.ए. तक उन्होंने हर परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर अपने परिश्रम और लगन का परिचय दिया है।
शशि की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राणा प्रताप तिवारी, डॉ. विजय आनंद मिश्रा, डॉ. विपिन यादव समेत अन्य शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments