
चितरंगी/ मध्य प्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में आयोजित जिला स्तरीय मोगली बाल महोत्सव प्रतियोगिता में सांदीपनि मॉडल स्कूल चितरंगी के कनिष्ठ वर्ग की नैना सिंह और रवि कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्र अब 27 से 29 अक्टूबर को सिवनी जिले के पेंच अभ्यारण्य में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिंगरौली का प्रतिनिधित्व करेंगे। सफलता पर विद्यालय परिवार व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुभकामनाएँ दीं।
ज्ञात हो मोगली बाल उत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण की समझ विकसित करना है। इसमें ट्रैकिंग, क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और निबंध जैसी प्रतियोगिताएँ होती हैं। जिला स्तर पर चयनित छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं।
