Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedCBSE Board Exam 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, नए नियम लागू

CBSE Board Exam 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, नए नियम लागू

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीखें घोषित कर दी हैं। बोर्ड के अनुसार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 अगस्त 2025 से शुरू होकर 30 सितंबर 2025 तक चलेगी। इस बार रजिस्ट्रेशन को लेकर बोर्ड ने कई नए नियम लागू किए हैं जिनका पालन छात्रों और स्कूलों के लिए अनिवार्य होगा।

रजिस्ट्रेशन की महत्वपूर्ण तिथियां

सामान्य रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2025,लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन: 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 तक,लेट फीस: ₹2000
परीक्षा शुल्क
10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 5 विषयों पर शुल्क: ₹1600 प्रत्येक अतिरिक्त विषय पर शुल्क: ₹320,12वीं के प्रैक्टिकल विषयों पर अतिरिक्त शुल्क: ₹160 प्रति विषय,दृष्टिबाधित छात्रों को पूरी तरह शुल्क से छूट

नए नियम
रजिस्ट्रेशन केवल उन्हीं छात्रों का होगा जिनके पास APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) होगी।छात्रों और स्कूलों को रजिस्ट्रेशन के दौरान दी गई जानकारी बाद में सुधारने का मौका नहीं मिलेगा।
आपत्ति और विवाद
निजी विद्यालयों के संगठन बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने इस नियम पर आपत्ति जताई है। संगठन के अध्यक्ष डीके सिंह और सचिव प्रेम रंजन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आदेश को वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि APAAR ID को अनिवार्य करना बच्चों और स्कूलों दोनों के लिए चिंता का विषय है, जिससे कई छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments