Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedबलिया के आशुतोष पाण्डेय ने रचा इतिहास, KBC की हॉट सीट पर...

बलिया के आशुतोष पाण्डेय ने रचा इतिहास, KBC की हॉट सीट पर पहुंचे

बलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के बेटे और आगरा में आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर पद पर तैनात आशुतोष कुमार पांडेय ने लोकप्रिय टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” (KBC) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 31 वर्षीय आशुतोष ने Fastest Fingers First और Jaldi 5 जैसे कठिन राउंड्स पार कर मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट तक का सफर तय किया।

सोमवार को प्रसारित एपिसोड में उनका मुख्य खेल शुरू हुआ, जहां उन्होंने शांत और आत्मविश्वास भरे अंदाज में सवालों के जवाब दिए। शो का पहला भाग कल दर्शकों के सामने आया था, जिसमें उनकी बेहतरीन तैयारी और तेज़ रफ्तार सोच साफ नज़र आई। आज प्रसारित होने वाले दूसरे भाग में उनके आगे के सवाल-जवाब और जीत की रकम का खुलासा होगा।

बलिया के मूल निवासी आशुतोष अपनी लगन, पढ़ाई और मेहनत के लिए जाने जाते हैं। जिले के लोगों में उनके इस उपलब्धि को लेकर उत्साह है और हर कोई टीवी स्क्रीन पर उनकी सफलता का साक्षी बनने को आतुर है।

आज रात प्रसारण
दर्शक आज रात Sony Entertainment Television पर प्रसारित होने वाले एपिसोड में देख पाएंगे कि बलिया के इस होनहार अफसर ने KBC में कितनी धनराशि जीती और किस तरह अपने ज्ञान से सबको प्रभावित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments