Tuesday, April 28, 2026
HomeNewsbeatसचिव डीएलएसए ने किया राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण

सचिव डीएलएसए ने किया राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव मनोज कुमार तिवारी ने राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक व समय पर भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और व्यायाम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रपत्रों का अवलोकन किया गया तथा परिसर व भंडार कक्ष की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments