Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश में मूसलधार बारिश का कहर, 44 जिलों में अलर्ट, स्कूल...

उत्तर प्रदेश में मूसलधार बारिश का कहर, 44 जिलों में अलर्ट, स्कूल बंद

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के 44 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोंडा, बहराइच, सीतापुर और बाराबंकी जिलों में हालात गंभीर बने हुए हैं, जहां कई निचले इलाके पानी में डूब चुके हैं।

लखनऊ, अयोध्या, रायबरेली समेत कई जिलों में प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूलों को 12वीं कक्षा तक के लिए बंद करने के आदेश दिए हैं। सुबह जो बच्चे स्कूल पहुंच गए थे, उन्हें भी तत्काल वापस घर भेजा गया।

लगातार बारिश से सड़कों पर जलभराव, यातायात बाधित और बिजली आपूर्ति में रुकावट जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक बाहर न निकलने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे बाढ़ जैसे हालात और बिगड़ सकते हैं। राहत और बचाव दल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments