Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसानों को पर्यावरण संरक्षण से मिलेगा आर्थिक लाभ, शुरू हुआ कार्बन फाइनेंस...

किसानों को पर्यावरण संरक्षण से मिलेगा आर्थिक लाभ, शुरू हुआ कार्बन फाइनेंस प्रोजेक्ट

सरकार की अभिनव पहल, वृक्षारोपण करने वाले किसानों को होगी अतिरिक्त आय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्बन फाइनेंस प्रोजेक्ट लागू किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल पर्यावरणीय सुधार है, बल्कि यह किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत भी उपलब्ध कराएगा। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग देवरिया श्री कासरला राजू ने बताया कि यह परियोजना उनके विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही है, जिसके तहत निजी भूमि पर वृक्षारोपण करने वाले किसानों को कार्बन क्रेडिट के माध्यम से आर्थिक लाभ दिया जाएगा। यह योजना वर्ष 2023, 2024 और 2025 में न्यूनतम 100 पौधे लगाने वाले किसानों के लिए खुली है। उन्होंने कहा कि जो किसान अपने खेतों या निजी भूमि पर कम से कम 100 पेड़ लगा चुके हैं या वर्तमान में वृक्षारोपण कर रहे हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। किसानों को अपने नजदीकी वन रेंज कार्यालय से संपर्क कर जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इसके पश्चात वन विभाग एवं टेरी (TERI) की संयुक्त टीम द्वारा उनके पौधों का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस परियोजना का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और पर्यावरण के प्रति उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह न केवल जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम करने में सहायक होगा, बल्कि मृदा संरक्षण, भूजल वृद्धि और जैव विविधता को भी बढ़ावा देगा। किसानों की सुविधा के लिए संपर्क नंबर जारी
किसानों की सहायता हेतु संबंधित रेंज अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, जिससे वे सीधे संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

देवरिया रेंज: 7839434386, रुद्रपुर रेंज: 7839434387, भटनी रेंज: 7839434388, सलेमपुर रेंज: 7839434385, बरहज रेंज: 7839434384

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments