Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedग्राम रोजगार सेवकों का प्रतिनिधिमंडल नवागत डीसी मनरेगा का पुष्प गुच्छ देकर...

ग्राम रोजगार सेवकों का प्रतिनिधिमंडल नवागत डीसी मनरेगा का पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के ग्राम रोजगार सेवकों का एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद के नेतृत्व में नवागत डीसी मनरेगा का उनके कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
प्रतिनिधिमंडल ने जिले के मनरेगा योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि डीसी मनरेगा की मार्गदर्शन में योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक पारदर्शी व सशक्त होगा। डीसी मनरेगा ने भी ग्राम रोजगार सेवकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जायेगा तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक सही तरीके से कार्यों को ऑनलाइन अपलोड करें। मजदूरों के मजदूरी में यदि किसी प्रकार की लापरवाही पायी जाएगी तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने ग्राम रोजगार सेवकों को यह भी हिदायत दिया कि काम में किसी प्रकार की लापरवाही न करें, अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान इंद्रमणि, धर्मेंद्र, संतोष कुमार, इंद्र विजय यादव ,राममिलन, बंधु मद्धेशिया, प्रवीण मणि त्रिपाठी, राम आशीष पटेल, अमित पटेल, पवन जायसवाल, संतोष गुप्ता, अयोध्या वर्मा,ओम प्रकाश सिंह, घनश्याम कनौजिया, सर्वेश कुमार मद्धेशिया, उपेंद्र शर्मा सहित जिले के तमाम रोजगार सेवक उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments