Thursday, February 12, 2026
Homeबिहार प्रदेशवाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली शराब और दो बाइक

वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली शराब और दो बाइक

मोतीहारी(राष्ट्र की परम्परा)I पताही पुलिस को वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में मिली शराब
दो मोटरसाइकिल किया जप्त, पुलिस को चकमा देकर शराब तस्कर भागने में असफल रहा। पताही थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि गोनाही और गम्हरिया गांव के मुख्य मार्ग पर वाहन जांच कर रहे थे कि पुलिस को गुप्त सूचना मिला, पताही पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 232 पिस नेपाली शराब व दो मोटरसाइकिल को जप्त किया, पुलिस ने जांच के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के सुगापीपर गांव निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर भागने लगा किंतु पुलिस ने उसे धरदबोचा। गाड़ी जांच किया गया तो 232 पिस नेपाली सोफिया शराब बरामद किया। पुलिस ने शराब सहित दो बाइक को जब्त कर लिया और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है,जिनके विरुद्ध विधिक करवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments