
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत देवरिया जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया।पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों की एण्टी रोमियो टीमों और ‘शक्ति दीदी’ महिला आरक्षियों द्वारा यह अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत थाना भलुअनी की ‘शक्ति दीदी’ महिला आरक्षी प्रियंका पाण्डेय ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। इसी प्रकार थाना मईल की ‘शक्ति दीदी’ महिला आरक्षी ज्योति सिंह ने कस्बा व बाजार क्षेत्रों में महिलाओं व छात्राओं से संवाद कर उन्हें आत्मरक्षा व सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में बताया।जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को डॉयल-112, हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अभियान के तहत एण्टी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर जाकर टेम्पलेट वितरित किए और महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया।
देवरिया पुलिस की यह पहलवो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है, जिससे समाज में सुरक्षा का माहौल सुदृढ़ होगा।
More Stories
कार की साइड लगने को लेकर कांवड़ियों और ग्रामीणों में झड़प, कार में तोड़फोड़ व मारपीट
ग्राम सकत में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पांच वर्षों में परिवार में सातवीं आत्महत्या से गांव में सनसनी
प्रोफेसर की हरकत से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल!