Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्री हनुमानगढ़ी मंदिर सादुल्लानगर बाजार में विग्रह प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न

श्री हनुमानगढ़ी मंदिर सादुल्लानगर बाजार में विग्रह प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न

सादुल्लानगर बाजार/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
दिनांक 27 जून 2025, दिन शुक्रवार को सादुल्लानगर बाजार स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों के अंतर्गत गर्भगृह निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।
प्रातः 9 बजे श्री हनुमान जी स्वामी की पावन मूर्ति (विग्रह) को वैदिक परंपराओं के अनुसार उनके मूल स्थान से विधिवत रूप से मंदिर परिसर के सत्संग भवन में प्रतिष्ठित किया गया। यह अनुष्ठान श्री अयोध्या धाम से पधारे विद्वान वैदिक आचार्यों की देख-रेख एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ।
पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने जय श्रीराम व बजरंगबली की जयघोष के साथ इस शुभ कार्य का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि गर्भगृह निर्माण के पूर्ण होते ही पुनः विधिपूर्वक श्री हनुमान जी की मूर्ति को यथास्थान विराजमान किया जाएगा। इस अवसर पर विभु मिश्रा,दीपचंद जायसवाल, लल्लू गुप्ता,विष्णु गुप्ता, बजरंगी यादव ,राहुल गुप्ता, दिनेश कुमार, राम लोटन गुप्ता, रामबहोर वर्मा,लवकुश,उमेश गुप्त, नकछेद तिवारी,विनोद मिश्रा ,प्रेमचंद गुप्ता सहित स्थानीय श्रद्धालु व नागरिकों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर गहरी आस्था एवं उत्साह देखने को मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments