Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedआपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

आपातकाल से संबंधित विकास भवन में लगाई गई चित्र प्रदर्शनी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) आपातकाल के 50वीं वर्षगांठ पर बुधवार को विकास भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने के साथ ही विकास भवन में आपातकाल से संबंधित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान आपातकाल से संबंधित वीडियो का भी प्रसारण किया गया। लोकतंत्र सेनानियों ने उस दौर के अपने अनुभव को भी साझा किया। जिन लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया उनमें देवेंद्र सिंह,विनोद कुमार तिवारी, बालकरन, बालचंद राम, रमाशंकर सिंह एवं बृजनाथ सिंह शामिल है। इन सभी ने कार्यक्रम के दौरान आपातकाल के अनुभव को लोगों से साझा किया। इन्हें फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments