Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रेमी-प्रेमिका का सिद्धार्थनगर में मिला शव, मचा कोहराम

प्रेमी-प्रेमिका का सिद्धार्थनगर में मिला शव, मचा कोहराम

स्कूटी से निकले थे दोनो प्रेमी युगल, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले प्रेमी युगल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सिद्धार्थनगर में मिला। मंजेश जायसवाल और अमृता शर्मा नामक ये दोनों इंटरमीडिएट के छात्र थे। दोनों मंगलवार शाम से लापता थे और बुधवार सुबह पुलिस को सड्डा पुल के पास अचेत अवस्था में मिले जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जिलें के श्यामदेउरवां थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बसहिया खुर्द के रहने वाले मंजेश जायसवाल व अमृता शर्मा का आमने-सामने मकान है। वह हाल ही में दोनों इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी, जबकि उसके पिता विदेश में नौकरी करते हैं। युवक मंजेश श्यामदेउरवां चौराहे पर ही एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था। दोनों मंगलवार की शाम छः बजे स्कूटी से रवाना हुए। देर रात तक वह घर नहीं आए तो दोनों स्वजन अगल-बगल और रिश्तेदारों के घर फोन कर जानकारी करने लगे, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह दोनों के मृत्यु की सूचना सिद्धार्थनगर की पुलिस द्वारा स्वजनों को दी गयी, तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments